नालागढ़ स्कूल में आयोजित ब्लाक स्तरीय एसएमसी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए पदाधिकारी- स्ंवाद।
- फोटो : rajori news
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 60 एसएमसी अध्यक्ष, सदस्य और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अदित कंसल सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय विकास में एसएमसी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समिति विद्यालय और समुदाय के बीच सेतु का कार्य करती है। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं विजय कुमार, मुरारी लाल ने एसएमसी के अधिकार एवं कर्तव्य, विद्यालय विकास योजना की तैयारी, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के उपाय, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।