फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह निषेध की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी स्कूल में पोक्सो एक्ट तहत पखवाड़े का आयोजन
विज्ञापन

बच्चों ने वार्डों में निकाली जागरुकता रैलीसंवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल बद्दी में पोक्सो पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान पोक्सो कमेटी प्रभारी परिणीता ठाकुर ने गतिविधियां करवाईं और पोक्सो एक्ट की जानकारी दी।
इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम और पोक्सो एक्ट 2012 को लेकर लघु फिल्म दिखाई गई। प्रवक्ता सोमदत्त ने छात्रों की काउंसलिंग की और पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बाल विवाह निषेध एक्ट पर छात्र व छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक में जमा दो साइंस के छात्र वरुण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। बच्चों को फ्लैश कार्ड से पोक्सो एक्ट के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। परिणीता ठाकुर ने बाल विवाह निषेध एक्ट पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को वीडियो क्लिप दिखाई गई। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल बद्दी वार्ड एक में एक जागरूकता भी रैली निकाली गई। रैली में परीणिता ठाकुर, शुचि गोयल, रेणु ठाकुर, संतोष, अर्चना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें