संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में शुक्रवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम के लिए सीनियर सिविल जज नालागढ़ अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अजय कुमार ने पोक्सो अधिनियम की मुख्य विशेषताओं, यौन दुर्व्यवहार और शोषण के अपराधों से बच्चों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। न्यायाधीश ने छात्रों को सतर्क रहने, बिना किसी डर के अपनी बात कहने और यह समझने के लिए भी प्रोत्साहित किया कि कानून मजबूती से उनके समर्थन में खड़ा है। यह सेमिनार जानकारीपूर्ण था, इसने छात्रों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्य देवेंद्र महल ने अजय कुमार का आभार जताया।