फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को आर्गेनिक खेती दी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतवाड़ी स्कूल में मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतवाड़ी में कृषि संकाय के विद्यार्थियों के लिए गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों को कृषि से जुड़ी जानकारियां दीं। संजीव ठाकुर दून के पहाड़ी क्षेत्र के पुष्प उत्पादक हैं और प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नौवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा किए। उन्होंने पुष्प उत्पादन की बारीकियों के साथ-साथ विपणन, ट्रेनिंग, पॉलीहाउस, ग्रीन हाउस और नेट हाउस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार किसान और बागवान गुणवत्ता युक्त उत्पादन तैयार कर उसे बेहतर मूल्य पर बाजार में ला सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने रबी और खरीफ की सभी प्रमुख फसलों के प्रबंधन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। संजीव ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है और किसानों की आर्गेनिक फसलों को सरकार द्वारा खरीदा भी जा रहा है। उन्होंने बताया कि आर्गेनिक हल्दी की खरीद सरकार द्वारा की जाती है। प्रधानाचार्य योगेश कुमार, समन्वयक बलदेव सिंह राणा और वोकेशनल ट्रेनर किरण ठाकुर ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए संजीव ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें