संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में ईको क्लब की ओर से इनकरेज यूज ऑफ मिलेट्स इन फूड और हर्ब्स/ मेडिसिनल प्लांट्स फॉर न्यूट्रिशन एंड वेल बिंग, विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री नेरी हमीरपुर से आए डॉ. मोहिंदर ब्राह्मी ने ईको क्लब के सदस्यों को उपरोक्त विषय पर जानकारी दी। डॉ. मोहिंदर के. ब्राह्मी ने हमारे आस पास मिलने वाले हर्ब्स/मेडिसिनल प्लांट्स और आधुनिकता की दौड़ में भुलाए जा चुके मिलेट्स के बारे में श्रोताओं को अवगत करवाया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें सीजनल अनाज एवं खाने में मसालों के तौर पर इस्तेमाल होने वाली हर्ब्स/ मेडिसिनल प्लांट्स का उचित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप और इको क्लब के सभी प्राध्यापक सदस्य भी मौजूद रहे।