संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। डिग्री कॉलेज कंडाघाट में लाइफ ऑडिट पर व्याख्यान करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता तहसील कल्याण अधिकारी कंडाघाट कर्ण पाठक मौजूद रहे। इस व्याख्यान से विद्यार्थियों ने रोजगार के विभिन्न अवसरों के साथ सरकार द्वारा मुफ्त में करवाए जा रहे कोर्स की जानकारी भी प्राप्त की। कर्ण पाठक ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को बताया कि प्रतिस्पर्धा के युग में आज लाइफ स्किल्स सीखते हुए परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त में कोचिंग देने का आश्वासन भी किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया सहित आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. हरिंद्र लाल, करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. मालविका शर्मा सहित सभी शिक्षक और 180 विद्यार्थी मौजूद रहे ।