फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिजली कट से दवनी और लोदीमाजरा के उद्योगपति परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र दवनी और लोदीमाजरा में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान उद्यमियों ने वीरवार को विद्युत मंडल बद्दी के अधिशासी अभियंता के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि अनियोजित विद्युत कटों और बार-बार बाधित हो रही आपूर्ति के कारण उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। लघु उद्योग संघ सभागार बद्दी में वरिष्ठ उद्यमी संजय आहुजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्युत मंडल बद्दी के एक्सईएन दीपक वर्मा मुख्यतौर पर शामिल हुए। बैठक में लघु उद्योग संघ के चेयरमैन ठाकुर विचित्र सिंह पटियाल और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक राणा भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान उद्यमियों ने बताया कि दवनी और लोदीमाजरा क्षेत्र में बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं है। कई बार व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ समय पहले ही बिजली बंद होने की सूचना दी जाती है, जिससे उत्पादन की पूर्व योजना प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उद्यमी संजय आहुजा ने कहा कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह असंतुलित हो चुकी है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण मशीनों के संचालन और उत्पादन लक्ष्य पूरे करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
युवा उद्यमी साहिब सिंह ने कहा कि उद्योगों को बिना पूर्व निर्धारित शेड्यूल के बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उत्पादन और श्रम प्रबंधन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक राणा ने विद्युत बोर्ड से समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें