फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान हुआ शुभारंभ

Mon, 28 Oct 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता संधीर सीनू ने महिलाओं से किया जुड़ने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कांग्रेस प्रवक्ता संधीर सीनू सिंह ने इंदिरा फैलोशिप के माध्यम से शक्ति अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने इसकी लांचिंग की थी। एक साल पूरा होने पर राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान की री लॉचिंग की। 02 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक इंदिरा फैलोशिप कार्यक्रम शक्ति अभियान से जुड़ें। प्रदेश प्रवक्ता संधीर सीनू सिंह ने भी महिलाओं से जुड़ने का आग्रह किया और कहा कि शक्ति अभियान पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। जिससे देश की महिलाओं को पूरा हक मिले। यह अभियान हमारा गांव कस्बों और बस्ती से लेकर शहर तक चलेगा। इसमें महिलाओं को सशक्त करने के लिए ट्रेनिंग करवाएंगे और महिलाओं से आग्रह हैं कि वह गांव, कस्बे और बस्तियों से लेकर शहर तक अपना रजिस्ट्रेशन शक्ति abhiyan.in पर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें