फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वीकेंड पर परवाणू बाईपास टोल प्लाजा पर बढ़ा वाहनों का दबाव

Sun, 15 Nov 2026 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू टोल प्लाजा पर लगा लंबा जाम(फोटो -संवाद )
विज्ञापन
परवाणू टोल पर दिनभर लगी रही वाहनों की कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही परवाणू बाईपास टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। चंडीगढ़ से शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से टोल प्लाजा पर कतारें लग गईं। वाहन चालकों को टोल पार करने में करीब 10 से 15 मिनट का समय लग रहा था।
वीकेंड पर संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पहले से ही टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी थी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने में जुटे रहे, ताकि जाम की स्थिति न बने और वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से की गई व्यवस्था के चलते यातायात को नियंत्रित रखने के प्रयास किए गए। वीकेंड के दौरान टोल प्लाजा पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें