फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वीकेंड पर कसौली के गड़खल बाजार में बढ़ा यातायात दबाव

Sun, 20 Sep 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर रेंग-रेंग कर चलते रहे वाहन, चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। वीकेंड के चलते शनिवार को गड़खल बाजार के पंचराहा चौक पर यातायात का दबाव बढ़ गया। कसौली आने वाले पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही धीमी रही। दिन भर रेंग-रेंग कर वाहन चलते रहे।
पुलिस कर्मचारी मौके पर तैनात रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया। वीकेंड पर कसौली आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने के कारण गड़खल बाजार से गुजरने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसका सीधा असर विशेष रूप से पंचराहा चौक पर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि सप्ताहांत में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पुलिस यातायात पर लगातार नजर रख रही है और आवश्यकता के अनुसार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीकेंड पर कसौली आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें