बेरछा पंचायत की प्रधान बलविंद्र कौर जन सेवा केंद्र का लोकापर्ण करते हुए- स्रोत- पंचायत
पंचायत प्रधान ने किया उद्घाटन,बीबीएनडीए ने दी थी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बेरछा पंचायत की प्रधान बलविंद्र कौर ने मंगलवार को अपनी पंचायत में हुए 40 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ये सभी कार्य बीबीएनडीए की ओर से स्वीकृत थे। इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर भी मौजूद रहे। प्रधान बलविंद्र कौर ने पंचायत में बने शहीद भगत सिंह पार्क, जनसेवा केंद्र भवन, रनिंग ट्रैक और तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में किए गए सभी वादों को उन्होंने पूरा किया है और भविष्य में भी जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवाती रहेंगी। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने प्रधान बलविंद्र कौर की विकास के प्रति सोच और मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर उपप्रधान जगदीश चंद, सचिव ओमप्रकाश, वार्ड सदस्य आशा देवी, सरवरी, तरसेम लाल, पूनम देवी, समाजसेवी हरबंस सिंह, पूर्व प्रधान जोगिंद्र पाल जिंदू, गुरमीत सिंह, हीर सिंह, सोनू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।