स्वास्थ्य मंत्री ने दी सौगात, मौके पर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को निपटारे के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत कोठों के गांव कुंदला में जनसभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पूर्व उन्होंने 5 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत कोठों स्थित पंचायत सामुदायिक केंद्र के बैठक सभागार और 7 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र कुंदला की सुरक्षा दीवार का लोकार्पण किया। उन्होंने सामुदायिक भवन आंजी के लिए 3 लाख रुपये, सामुदायिक भवन खांदड़ के लिए 2 लाख रुपये और शिव मंदिर कुंदला के सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी व संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।