फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने सभी 17 वार्डों से उतारे अपने समर्थित प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
डांगरी वार्ड से शीला कुमारी और डुमैहर से आशा परिहार को तीसरी बार दिया टिकट
विज्ञापन

कांग्रेस ने अभी तक दो वार्डों में ही तय किए हैं समर्थित प्रत्याशी
कल से शुरू होगी पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 7 मई से पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया तीन दिन चलेगी। इसमें 8 और 11 मई को भी नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसमें पंचायत प्रधान, उपप्रधान व सदस्यों के अलावा पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसे देखते हुए भाजपा ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई ऐसे चेहरों पर भी दाव खेला है जो पहले भी जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। खासकर सोलन के डांगरी वार्ड से शीला कुमारी को तीसरी बार भाजपा ने अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है। यह पहले भी जिला परिषद का चुनाव भाजपा से जीत चुकी हैं। इसी तरह डुमेहर से भी आशा परिहार तीसरी बार जिला परिषद के लिए खड़ी होगी।
किस वार्ड से कौन होगा प्रत्याशी
इसमें दाड़ला वार्ड से मीनाक्षी ठाकुर, सूजरपुर से रमेश ठाकुर, डुमैहर से आशा परिहार, वाकना से हरिचंद, दंघील से धर्म सिंह, डांगरी से शीला कुमारी, चेवा से सुमन लता, धर्मपुर से कृपाल चंद, टकसाल से पंकज शर्मा, दाड़वा से स्नेहलता, मंधाला से मान सिंह, खेड़ा से विमला देवी, रडियाली इंदु ठाकुर, दभोटा गुरप्रीत कौर चंदेल, लग से बाबू राम, बवासनी से अनिता देवी, बगलैहड़ से जतिंद्र राणा को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने दो वार्डों में खोले पत्ते
कांग्रेस ने अभी तक केवल दो जिला परिषद वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें पट्टा बारिया पंचायत की पूर्व प्रधान रंजना देवी को दाड़वा पंचायत से और सूबेदार माताराम को मंधाला वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। माताराम भटोलीकलां के रहने वाले हैं। वहीं अभी 15 वार्डों में कांग्रेस अपने समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें