कंडाघाट-धरोट सड़क को चौड़ा तो करकंडाघाट वाया धरोट सड़क मार्ग के सुधारीकरण पर लोगों में रोष
बोले जितनी सड़क चौड़ी की तो पक्की भी होनी चाहिए थी
सवाद न्यूज एजें
सोलन। कंडाघाट वाया धरोट सड़क मार्ग के सुधारीकरण कार्य में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग ने सड़क को चौड़ा करने के लिए एक वर्ष तक कटाई का काम तो किया, लेकिन जब टारिंग की बारी आई तो इसे पुरानी सड़क की चौड़ाई तक ही सीमित रख दिया गया। इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी रोष है। धरोट पंचायत के निवासियों का कहना है कि ठेकेदार की ओर से टारिंग के कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है। मौके पर सड़क को न तो सही ढंग से दबाया जा रहा है और न ही रोड रोलर का उचित इस्तेमाल हो रहा है। आलम यह है कि नई बिछाई गई टारिंग एक ही दिन बाद उखड़नी शुरू हो गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क का लेवल सही न होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और चोटिल होने का खतरा पैदा हो गया है।
विभागीय कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल
स्थानीय निवासी जीतराम, विजय कुमार, गीताराम और परमानंद सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब सड़क चौड़ी करने के लिए पहाड़ों की कटिंग की गई थी, तो टारिंग भी पूरी चौड़ाई में होनी चाहिए थी, लेकिन ठेकेदार ने केवल पुरानी सड़क पर ही कोलतार बिछाकर इतिश्री कर ली। ग्रामीणों ने कई बार ठेकेदार से काम सही करने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायतों को अनसुना कर दिया गया।