शिविर। पट्टा महलोग में नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
हड़ताल। जिला कांग्रेस की ओर से चिल्ड्रन पार्क सोलन में पूर्वाह्न 11:00 बजे से भूख हड़ताल की जाएगी।
सम्मेलन। नालागढ़ की अनाज मंडी में पूर्वाह्न 11:00 बजे से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
मीटिंग। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की पूर्वाह्न 11:00 बजे दाड़लाघाट में बैठक होगी।
उद्घाटन। हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर सोलन विस की कोरो कैंथड़ी पंचायत में पूर्वाह्न 11:00 बजे डाकघर शाखा का लोकार्पण करेंगे।
बैठक। शिमला लोकसभा के सांसद सुरेश कश्यप पूर्वाह्न 11:15 बजे पुराने विश्राम गृह सोलन में कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आपातकालीन कक्ष में सुबह 9:00 बजे से डॉ. ऋषभ शर्मा, अपराह्न 3:00 बजे से डॉ. आंचल शर्मा और रात 9:00 बजे से डॉ. शुभांगी अंग्रिश ड्यूटी देंगी।