फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में शोभायात्रा निकालकर लोगों को दिया श्रीराम कथा का निमंत्रण

विज्ञापन
दाड़लाघाट में श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से दाड़लाघाट के शिव मंदिर में आयोजित की जा रही श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रीराम भक्तों ने शोभायात्रा निकाल कर स्थानीय लोगों को कथा में आने का निमंत्रण दिया। संध्या फेरी स्यार गांव के निवासी कमलकांत चंदेल के आवास से पूजा-अर्चना करने के बाद कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने बहुत सुंदर भजनों का गायन भी किया। संस्थान के शिमला आश्रम की प्रमुख साध्वी गार्गी भारती ने बताया कि दाड़लाघाट के पुराने बस अड्डे के समीप बने शिव मंदिर में आगामी 18 से 24 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सर्वश्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी राधिका भारती श्री रामचंद्र की कथा का वाचन करेंगी। कथा प्रवचन प्रतिदिन दोपहर बाद 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें