फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरायली पंचायत में प्रधान व उपप्रधान सहित पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बरायली में निर्विरोध चयन के बाद मौजूद ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि। फ़ोटो संवाद
विज्ञापन
आपसी सहमति बनने पर अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत बरायली ने आपसी भाईचारे और एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक सरगर्मियों और बैठकों के दौर के बाद शुक्रवार को पंचायत के सभी पदों पर निर्विरोध चयन संपन्न हुआ। इस निर्णय से पूरे क्षेत्र में खुशी और सामाजिक सौहार्द का संदेश गया है।

पंचायत चुनाव को लेकर पहले चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ था। प्रधान और उपप्रधान पद के लिए कई दिग्गजों ने नामांकन भरे थे। हालांकि, नामांकन वापसी के अंतिम दिन ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों के हस्तक्षेप के बाद कई दौर की बैठकें हुईं। अंतत, आपसी सहमति बनने पर अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसमें प्रधान पद से जय सिंह ठाकुर ने पंचायत की एकता के लिए अपना नाम वापस लिया, जिससे कृष्ण चंद भट्टी निर्विरोध प्रधान चुने गए। उपप्रधान पद पर विक्रम और वसंत लाल ने नामांकन वापस लेने के बाद प्रकाश चंद को निर्विरोध उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन


ये बने निर्विरोध वार्ड सदस्य

सहायक निर्वाचन अधिकारी एआरओ नरेंद्र कुमार ने औपचारिक रूप से पंचायत के पांचों वार्डों के सदस्यों के निर्विरोध चयन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वार्ड एक से बंती देवी, वार्ड दो से हीरा देवी, वार्ड तीन जयदेव देवू, वार्ड चार से ज्योति गौतम, वार्ड पांच राम चंद देशु को निर्विरोध सदस्य चुना है।
विज्ञापन


विकास को मिलेगी नई गति

ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों, जिनमें कमलेश गौतम और अन्य वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे, ने इस पहल को विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। लोगों का मानना है कि निर्विरोध चयन से न केवल चुनावी कड़वाहट खत्म हुई है, बल्कि अब पंचायत प्रतिनिधि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें