फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भटियां गांव में नुक्कड़ नाटक से पारंपरिक अनाजों का बताया महत्व

विज्ञापन
भाटिंयां गांव में आयोजित शिविर में महिलाओं को मोटे आनाज के लेकर  जागरूक करते  हुए संस्था सदस्य-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था ने प्रत्यूषा प्रोजेक्ट के तहत भटियां गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने दैनिक जीवन से जुड़े सरल उदाहरणों के माध्यम से रागी, ज्वार, बाजरा और कंगनी जैसे पारंपरिक और पोषक अनाजों के महत्व को समझाया और इनके नियमित उपयोग के लाभों पर जोर दिया। नुक्कड़ नाटक के जरिये महिलाओं को संतुलित आहार, सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान पुराने अनाजों को दैनिक भोजन में शामिल करने के सरल तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के महिलाएं, पुरुष, किशोरियां और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने जागरूकता अभियान को और प्रभावशाली बनाया। इस गतिविधि को सफल बनाने में आईआरजी टीम के सदस्य पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा, सविता और अनामिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें