फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी की गणेश काॅलोनी में निगम की जमीन पर बन रहा अवैध वाशिंग सेंटर

विज्ञापन
बद्दी के यूनिकेंप चौक के समीप वाशिंग सेंटर का निर्माण को रूक वाते हुए निगम की कर्मचारी- संवाद।
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों ने नगर निगम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के यूनिकैंप चौक स्थित गणेश कॉलोनी में कुछ बाहरी लोग नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कार वाशिंग सेंटर का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा, कॉलोनी के एक हिस्से में कबाड़ी ने दुकान सजा दी है, जिससे कॉलोनी की सुंदरता प्रभावित हो रही है और सूखे कबाड़ में आग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में कूड़े में आग लगने से कॉलोनी में बड़े नुकसान का खतरा हो सकता है। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ बाहरी लोगों ने कॉलोनी में पार्क के लिए निर्धारित जमीन पर कार वाशिंग सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जब कॉलोनीवासियों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने नगर निगम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। उन्होंने बताया कि वाशिंग सेंटर से निकलने वाला पानी कॉलोनी के जल निकासी वाली पाइप में जमा होगा, जिससे और भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, एक कबाड़ की दुकान खोले जाने से कॉलोनी की सुंदरता पर भी बुरा असर पड़ा है। कबाड़ में आग लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे कॉलोनी में फैलने का डर है।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों ने रुकवाया निर्माण कार्य
नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को कॉलोनी का दौरा किया और निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया। नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि हमें इस वाशिंग सेंटर की शिकायत मिली थी, जिसके बाद काम रुकवा दिया गया है। संबंधित व्यक्ति से जमीन के कागजात दिखाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें