फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंबाघाट से मनसार तक हटाई अवैध पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सोलन की अगुवाई वाली टीम ने हाईवे पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर चंबाघाट से मनसार तक सफर करने वाले राहगीरों को अब ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को हाईवे के किनारे पसरे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की है। एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल की अगुवाई में चली इस मुहिम से रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम उस वक्त हैरान रह गई जब देखा कि कई रेहड़ी-फड़ी धारकों ने हाईवे किनारे न केवल कब्जे किए थे, बल्कि वहां बाकायदा टीन की चादरें डालकर पक्के शेड और ढांचे खड़े कर दिए थे। एसडीएम ने मौके पर ही इन कब्जों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो सामान जब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाईवे को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एरिफ कंपनी की टीम भी तैनात रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फोरलेन पर वाहनों की सुचारू आवाजाही में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
हाईवे पर किसी भी तरह का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। चंबाघाट से मनसार तक अभियान चलाकर कब्जे हटाए गए हैं। आगामी दिनों में अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।- डॉ. पूनम बंसल, एसडीएम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें