फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गैस गोदाम के बाहर अवैध पार्किंग से लग रहा जाम

विज्ञापन
धर्मपुर-कसौली रोड पर गैस गोदाम के पास गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी कतारें। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर-कसौली मार्ग पर सिलिंडर लेने के लिए लग रही उपभोक्ताें की कतारें
विज्ञापन

रेंग-रेंग कर हो रही है वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर-कसौली मार्ग पर स्थित गर्ग गैस एजेंसी के गैस गोदाम के आसपास अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। रोजाना भारी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पहुंच रहे हैं, जिससे सड़क पर रेंग-रेंग कर वाहनों की आवाजाही हो रही है और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडरों की भारी मांग के कारण गोदाम के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगती हैं। कई उपभोक्ता अपने वाहनों में सिलिंडर लेने के लिए आते हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। अवैध पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और अन्य वाहनों के लिए आने-जाने में परेशानी पैदा हो रही है।
उपभोक्ताओं का आरोप
उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी की ओर से निर्धारित स्थानों पर गैस की गाड़ियां नहीं भेजी जा रही हैं। बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें मजबूरन गोदाम में आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही : राज कुमार
गैस एजेंसी के मालिक राज कुमार गर्ग ने बताया कि गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही है और निर्धारित स्थानों पर भी सिलिंडर पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गोदामों पर न आएं और निर्धारित स्थानों से ही सिलिंडर प्राप्त करें।

धर्मपुर-कसौली रोड पर गैस गोदाम के पास गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी कतारें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें