फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंबाघाट-बसाल मार्ग पर अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, लोगों की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन । चंबाघाट से बसाल मार्ग पर अवैध पार्किंग आम जनता के लिए सिरदर्द बन गई है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यहां रोजाना घंटों जाम लगता है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक यातायात नियमों की परवाह किए बिना सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं, जिससे मार्ग संकरी हो गया है। खासकर बसाल के पटवारखाना मोड के पास जाम का असर सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय, जब लोग अपने गंतव्य की ओर निकलते हैं, तब अवैध पार्किंग उनकी राह का सबसे बड़ा रोड़ा बन जाती है। इसके अलावा कठार पीपल के पेड़ के पास भी यही समस्या देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से अनुरोध किया है कि मार्ग पर नियमित रूप से यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए और अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चालान किए जाएं, ताकि सड़क सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें