बद्दी (सोलन)। पुलिस ने अवैध खनन अवैध खनन में संलिप्त होने के आरोप में दो टिपर और एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। रामशहर थाना के तहत अवैध खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। दूसरी ओर दभोटा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध खनन के दो अन्य मामलों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने दो टिपरों को अवैध खनन में लिप्त पाया। दोनों टिपरों को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और गश्त बढ़ाई गई है। संवाद