फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वराज माजरा में तीन दुकानों से अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ में बेचने के लिए थी मान्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने स्वराज माजरा में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। विभाग ने तीन दुकानों से कुल 15.990 लीटर देसी, 13.575 लीटर अंग्रेजी शराब और 8.450 लीटर बीयर बरामद की। यह मदिरा हिमाचल और चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य थी। आबकारी उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि सहायक आयुक्त हंसराज व लाल चंद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है। तीनों दुकानदारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें