फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी पुलिस ने चार स्थानों पर पकड़ी अवैध शराब की 47 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने चार स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब की 47 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बरोटीवाला में एक अपार्टमेंट के पास उत्तर प्रदेश के रिंकू के खोखे से तलाशी के दौरान अवैध शराब की 17 बोतलें बरामद कीं। वहीं, मानपुरा पुलिस ने गुरुमाजरा में यूपी के बदाऊं के सोनू के कब्जे से अवैध शराब की 10 बोतलें बरामद कीं। नालागढ़ पुलिस ने पसाली कलां के बसोट के किशन के कब्जे से अवैध शराब की सात बोतलें बरामद कीं। उधर, बद्दी पुलिस ने वर्धमान चौक के पास कुंजाहल निवासी मुकेश के कब्जे से अवैध शराब की दस बोतलें बरामद कीं। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इन सभी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें