फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में हटाए अवैध अतिक्रमण व झुग्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार से हिमुडा और प्रशासन की टीम ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन

पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में हिमुडा व प्रशासन ने अवैध तौर पर किए अतिक्रमण और झुग्गियों पर कार्रवाई कर दी है। शनिवार को टीम दलबल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची। कसौली रोड पर काली मिट्टी के निचली व ऊपरी ओर झुग्गियों को हटाया शुरू किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। क्यूआरटी के जवानों के पहुंचने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। एक के बाद एक झुग्गियों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ आया था। इससे पहले ही लोगों की ओर से स्वयं ही झुग्गियां हटाना शुरू कर दिया। इस कारण प्रशासन ने मशीनरी का इस्तेमाल नहीं किया। अब प्रशासन रविवार सुबह 10:00 बजे फिर इलाके का दौरा करेगा। यदि फिर भी कही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उसे जबरन प्रशासन हटा दिया। पिछले काफी समय से परवाणू में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था। इसी के साथ झुग्गियां बनाकर लोग रह रहे थे। इससे परवाणू की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा था। हिमुडा ने पहले भी कई बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए थे, लेकिन किसी कारण वे सिरे नहीं चढ़ पाए। हाल ही में हिमुडा ने फिर से नोटिस देकर 28 मार्च तक अतिक्रमण हटाने को कहा था। इस बार हिमुडा ने अतिक्रमण करने वालों को कोई रियायत न देते हुए शनिवार को मुहिम शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें