फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा नशा करे तो पुलिस को बताएं : एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर काॅलेज में नशे पर जागरुकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। डिग्री काॅलेज धर्मपुर में जिला सोलन के नशा निरोधक प्रकोष्ठ की ओर से नशा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप ने की, जबकि पुलिस थाना प्रभारी दलीप तोमर ने कॉलेज में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। थाना प्रभारी दलीप तोमर ने जानकारी दी कि अब तक थाना में 160 मामले चिट्टे के दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि उनकी जानकारी में कोई बच्चा नशा करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते कारोबार को हम सबको मिलकर समाप्त करना होगा, क्योंकि इसके कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं और अभिभावक भी भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि हम सभी प्रतिज्ञा लें कि स्वयं को और दूसरों को नशे से दूर रखेंगे, ताकि समाज को नशे के अभिशाप से बचाया जा सके। इस अवसर पर रामकुमार, चंपा, तरुणा और रामलाल भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें