फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी : स्वामी हरिचेतना नंद

विज्ञापन
नालागढ़ के महादेव में भागवत कथा का श्रवण  करते हुए स्थानीय महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। महादेव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को सुदामा चरित्र के साथ विराम दे दिया गया। व्यासपीठ स्वामी हरिचेतना नंद ने ने कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मित्रता करो, तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी करो। सच्चा मित्र वही है, जो अपने मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए ही मदद कर दे। उन्होंने कहा कि सुदामा गरीब अवश्य था किंतु दरिद्री नहीं था। अपनी पत्नी के कहने पर मित्र कृष्ण से मिलने द्वारकापुरी जाते हैं। जब वह महल के गेट पर पहुंच जाते हैं, तब प्रहरियों से कृष्ण को अपना मित्र बताते है और अंदर जाने की बात कहते हैं। सुदामा की यह बात सुनकर प्रहरी उपहास उड़ाते है और कहते है कि भगवान श्रीकृष्ण का मित्र एक दरिद्र व्यक्ति कैसे हो सकता है। एक प्रहरी महल के अंदर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को बताता है कि महल के द्वार पर एक सुदामा नाम का दरिद्र व्यक्ति खड़ा है और अपने आप को आपका मित्र बता रहा है। द्वारपाल की बात सुनकर भगवान कृष्ण नंगे पांव ही दौड़े चले आते हैं। भगवान कृष्ण सुदामा को अपने साथ रथ पर बैठाकर महल के अंदर लेकर पहुंचे और मित्र को सिंहासन पर बैठाकर खुद नीचे बैठ गए। श्रीमद्भागवत कथा से सुबह 10 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति डाली गई कथा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें