फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो सचिवालय का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार में परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक
विज्ञापन

छठे वेतनमान के एरियर को जल्द बहाल करने की भी रखी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के महामंत्री रघुनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अध्यक्ष ने सरकार व निगम प्रबंधन की ओर से पेंशनरों के प्रति अपनाए जा रहे उदासीन रवैये पर रोष जताया।
उन्होंने कहा कि सरकार अगर सेवानिवृत्त कल्याण मंच के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तो मंच के वृद्ध पेंशनर प्रदेश सचिवालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी 35 से 38 साल निगम और प्रदेश की जनता की सेवा करने के उपरांत अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में मौलिक अधिकारों के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बैठक में सरकार से पेंशनरों के सभी वित्तीय लाभ जल्द देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में सरकार व निगम प्रबंधन को मांग पत्र दिया था लेकिन आश्वासनों के अलावा अभी तक कुछ नही मिला। कल्याण मंच के बैनर तले पेंशनरों ने संघर्ष भी किया और प्रदेश के प्रत्येक जिला में रोष रैलियां निकाल कर जिलाधीशों के माध्यम से सरकार को वित्तीय लाभों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपे लेकिन सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। बैठक में मांग की गई कि 1 जनवरी 2016 से छठे वेतनमान के एरियर को शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। 65, 70, 75 वर्ष पूरा कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन भत्ता अदा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें