आम आदमी पार्टी की दून विधानसभा क्षेत्र की बद्दी में आयोजित बैठक में भाग लेते सदस्य। स्रोत पार्ट
- फोटो : 1
आम आदमी पार्टी दून इकाई ने रैली के सफल आयोजन को लेकर बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)।आम आदमी पार्टी (आप) दून विधानसभा क्षेत्र की अहम बैठक बद्दी में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हलका अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ठाकुर ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा 22 मार्च को मंडी में होने वाली विशाल रैली को सफल बनाना रहा। गुरदयाल सिंह ने कहा कि रैली में दून विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संबोधित करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए क्षेत्र प्रभारी अंचल छाबड़ा ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब दून क्षेत्र में होने वाले हर छोटे-बड़े चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी पंचायत, ब्लॉक समिति, जिला परिषद और नगर निगम बद्दी के आगामी चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए जल्द ही पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान और जनजागरण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे ताकि मजबूत प्रत्याशियों का चयन किया जा सके। बैठक में पूर्व प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सैनी, जिला मीडिया प्रभारी संजू धीमन सहित कई दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे।