फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भोले की बरात में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु

Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ की हिमुडा कॉलोनी में सुनाया शिव-पार्वता विवाह का प्रसंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के हिमुडा कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को भगवान शिव का पार्वती के साथ विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर व्यासपीठ आचार्य विजय शर्मा ने बताया माता पार्वती भगवान शिव से विवाह करने की इच्छुक थीं। सभी देवता गण भी इसी मत के थे कि पर्वतराज कन्या पार्वती का विवाह शिव से होना चाहिए।
देवताओं ने कंदर्प को पार्वती की सहायता करने के लिए भेजा। लेकिन शिव ने उन्हें अपनी तीसरी आंख से भस्म कर दिया। अब पार्वती ने तो ठान लिया था कि वह विवाह करेंगी तो सिर्फ भोलेनाथ से। शिव को अपना वर बनाने के लिए माता पार्वती ने बहुत कठोर तपस्या शुरू कर दी। उनकी तपस्या के चलते सभी जगह हाहाकार मच गया। बड़े-बड़े पर्वतों की नींव डगमगाने लगी। ये देख भोले बाबा ने अपनी आंख खोली और पार्वती से आह्वान किया कि वो किसी समृद्ध राजकुमार से शादी करें। शिव ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक तपस्वी के साथ रहना आसान नहीं है परंतु पार्वती अंत में भगवान शिव का विवाह हुआ तो भूत-प्रेत उनकी बारात में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव पार्वती के विवाह के प्रसंग के अवसर पर हर वर्ष की भांति शोभायात्रा के रूप में भोले की बारात का आयोजन किया गया। शोभायात्रा महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर रोपड़ मार्ग से होते हुए रड़याली तथा हिमुडा कॉलोनी का पूरा चक्कर लगाकर वापस महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न हुई। 28 फरवरी को शुरू हुई इस कथा की पूर्णाहुति शिवरात्रि के अगले दिन 9 मार्च को होगी तथा विशाल भंडारा भी होगा। इस दौरान बाबा शिवानंद सरस्वती के अलावा चुनी लाल ठाकुर, शशि ठाकुर, विकास, मोनिका, मीरा भंडारी, अशोक गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, पंकज परमार, भानु गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें