फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में पर्यटकों की भारी भीड़ से सड़कों पर जाम

Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
वीकेंड पर कसौली की हैरिटेज मार्केट में घूमते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
जंगलों में बने होटलों में मौजमस्ती के बीच स्थानीय लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। वीकेंड आते ही पर्यटन क्षेत्र कसौली और इसके आसपास के इलाकों में सैलानियों का भारी जमावड़ा लग गया है। हालांकि इससे होटल कारोबार में जबरदस्त उछाल आया है, लेकिन दूसरी ओर ग्रामीण और संकरी सड़कों पर घंटों लग रहे जाम से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से पहुंच रहे हजारों पर्यटक अब शहरों के शोर-शराबे से दूर जंगलों में बने होटलों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इन होटलों में सैलानी देर रात तक बेरोक-टोक डांस पार्टियों और मौजमस्ती का लुत्फ उठा रहे हैं। आबादी से दूर होने के कारण यहां देर रात तक पार्टियां चलती रहती हैं। कसौली मार्ग पर बने कई होटलों के पास अपनी पर्याप्त पार्किंग क्षमता नहीं है। ऐसे में पर्यटक अपने वाहनों को ग्रामीण और मुख्य सड़कों के किनारे पार्क कर रहे हैं। शनिवार को होटल पार्किंग फुल होने के कारण सड़क किनारे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कसौली से धर्मपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह चरमरा गया। हालत यह है कि वीकेंड पर स्थानीय लोगों को इस मार्ग पर सफर करने से पहले सोचना पड़ रहा है। जाम की स्थिति को देखते हुए कई निजी बस ऑपरेटरों ने इस रूट पर बसें चलाने से परहेज करना शुरू कर दिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और नौकरीपेशा लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें