फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एचआरटीसी के उपाध्यक्ष ने किया जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का दौरा

विज्ञापन
जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यालय का दौरा किया। यहां बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रस्ताव था कि निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों का वेतन और पेंशन जोगिंद्रा बैंक के माध्यम से दिया जाए। मुकेश शर्मा ने बैंक की वित्तीय स्थिति और सेवाओं की जानकारी दी, जबकि अजय वर्मा ने इसे सकारात्मक कदम बताया और कहा कि निगम इस पर विचार करेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वरमाणी, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व शहरी अध्यक्ष अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति सदस्य विनेश धीर, बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें