फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 13 अप्रैल तक एचआरटीसी के पेंशनरों को नहीं मिली पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नालागढ़ ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई के प्रधान भीम सिंह ने कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारियों को 13 अप्रैल तक पेंशन नहीं मिली है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान का बकाया एरियर का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। पिछले ढाई सालों से चिकित्सा बिलों का भी भुगतान नहीं हुआ है। भीम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी डीए का एरियर पिछले 42 माह से लंबित पड़ा है। सरकार के रवैये से पेंशनर में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की यही नीति रही तो आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव 13 मई को कराने का फैसला लिया गया है। सभी सदस्यों से 13 मई को चुनाव में भाग लेने की अपील की है। बैठक में रघुवीर सिंह, ओकार सिंह, सिखराम, जयकिशन राणा, बाबूराम, कमल कुमार, जयपाल, प्रितम सिंह, नसीर चंद, जरनैल सिंह, सन्तोष सिंह, कुलदीव सिंह, हरद?याल सिंह, सुंदर लाल व दाता राम ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें