नालागढ़ में एचआरटीसी के कर्मचारी अपने मांगो को लेकर गेट मीटिंग की- स्रोत- कर्मचारी।
नालागढ़ में मांगों को लेकर की गेट मीटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में एचआरटीसी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गेट मीटिंग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नालागढ़ में चालक संघ के प्रधान सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गेट मीटिंग हुई। यह मीटिंग पिछले 9 जून से चल रही है। निगम के कर्मचारियों की मंगलवार को डिप्टी सीएम से वार्ता थी लेकिन उन्होंने कर्मचारियों से मिलने का समय नहीं दिया। जिससे सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी पिछले लंबे समय से 75 माह का ओवर टाइम, चार वर्दियां, 50 हजार एरियर, पहली तारीख को वेतन देने की मांग कर रहे है ,लेकिन उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों में सरकार व निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने गेट मीटिंग में हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कारियों ने आंदोलन को तेज कर ने की धमकी दी है।