अर्की अग्निकांड में प्रभावित परिवारों नेपाली मूल परिवार को राहत सामाग्री देते हुए। स्रोत: संगठ
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की बाजार में हाल ही हुए अग्निकांड में नेपाली मूल के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मियों ने हाथ बढ़ाया है। एचआरटीसी के कर्मियों ने प्रत्येक परिवार को 2,200 रुपये मूल्य की राशन किट वितरित की। बता दें कि कुछ दिन पहले आधी रात को अर्की बाजार में लगी आग में नेपाली मूल के दो परिवार पूरी तरह जिंदा जल गए थे। इस अग्निकांड में कुछ परिवार सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनका सब कुछ जलकर राख हो गया था। एचआरटीसी के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि मानवता के नाते सभी को पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पीड़ित परिवारों की सहायता की जाएगी। इस मौके पर निरीक्षक वेद प्रकाश और जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।