चंडी स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल थे।
प्रतियोगिता में टीम एफ ने प्रथम, टीम एच ने द्वितीय और टीम ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कार्यवाहक प्रधानाचार्य अमिता कौशल ने सम्मानित किया।
अमिता कौशल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।