फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छह किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। ओम साई पब्लिक स्कूल भूपनगर में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। डॉ. कविता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों की सहमति मिलने के बाद 6 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई। बीएमओ डॉ. संजय रनोट ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। किशोरावस्था में लगाया गया यह टीका ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है, जो अधिकांश सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। यह टीका 95 प्रतिशत से अधिक मामलों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी माना जाता है। राज्य सरकार ने मार्च में इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग बद्दी की ओर से सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें