फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रविवार से शुरू होगा जिलेभर में एचपीवी अभियान, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जाएगा इंजेक्शन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग 22 सेंटरों पर तैनात की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खतरनाक सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को बचाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग 29 मार्च के बाद हर रविवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाएगा। इसके लिए 22 सेंटरों पर टीमें तैनात की गई हैं और सभी कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक सेंटर में चिकित्सक, स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ ड्यूटी पर रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण के दौरान कोई कोताही न बरती जाए। इस अभियान को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 7,503 किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर 5,000 डोज उपलब्ध हैं। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सिंगल डोज वैक्सीन दी जाएगी। टीकाकरण की निगरानी केंद्र सरकार के यू-विन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जिसमें पंजीकरण से लेकर टीकाकरण तक की जानकारी अपलोड की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि यह टीका 159 देशों में लगाया जा रहा है और भारत में भी कई वर्षों से इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि टीके से कोई साइड इफेक्ट नहीं है और लोगों को अफवाहों से दूर रहना चाहिए। शंका होने पर स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें