फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएमसी की मशीनों का कर्मी करे सही रखरखाव : जगत सिंह

Fri, 20 Sep 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू में एचपीएमसी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण करते हुए मंत्री जगत सिंंह नेगी। संवाद
विज्ञापन
बागवानी मंत्री ने किया प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण
विज्ञापन

सेब सीजन में ट्रक की आवाजाही में न आए कोई दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में एचपीएमसी प्रोसेसिंग यूनिट में मशीनों का सही रखरखाव करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली से शिमला जाते समय एचपीएमसी प्रोसेसिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से विस्तार से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि सेब सीजन के दौरान मशीनों में कोई दिक्कत न आए इस बात का ध्यान रखा जाए। साथ ही समय पर मशीनों की जांच की जाए ताकि किसी भी दिक्कत से परेशान न होना पड़े। वहीं, पुलिस अधिकारियों को मंत्री ने कहा कि सेब सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखें। ट्रक चालकों को कोई परेशानी न हो इस बात का भी ध्यान रखा जाए। इस दौरान अधिकारियों से चल रहे कार्यों के बारे फीडबैक ली और रिकॉर्ड की भी जांच की गई। मौके पर सेब लेकर आए चालकों से भी बात की और दिक्कतों के बारे में जानकारी और सुझाव भी मांगे। इसके बाद मंत्री शिमला की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें