फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दुर्घटना के बाद मरीज की देखभाल करने के बताए तरीके

विज्ञापन
बद्दी अस्पताल में जागरूकता शिविर में भाग लेते हुए स्थानीय लोग- संवाद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बद्दी अस्पताल में लगाया सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। सिविल अस्पताल बद्दी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के बाद मदद करने के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में करीब 40 लोगों ने भाग लिया। सिविल अस्पताल बद्दी के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेश गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को ध्यान से देखें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं शरीर से खून तो नहीं बह रहा। यदि खून बह रहा हो, तो उसे रोकने का प्रयास करें। इसके साथ ही यह भी देखें कि कहीं हाथ, पैर या किसी अन्य अंग में चोट तो नहीं लगी है। अगर किसी अंग में फ्रैक्चर का शक हो, तो उस अंग को अधिक हिलाने से बचें और उसे किसी सहारे से बांध कर तत्काल एंबुलेंस को कॉल करें। डॉ. गुप्ता ने आगे कहा कि यदि सिर में चोट लगी हो, तो मरीज से ज्यादा बात करने की कोशिश न करें और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय घबराने की बजाय मरीज की मदद करने का प्रयास करें। बीएमओ बद्दी डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि यह अभियान बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र में चलाया जा रहा है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायलों को अस्पताल जल्दी और आसानी से पहुंचाया जा सके। इस शिविर का आयोजन ट्रक यूनियन बद्दी के परिसर में शनिवार को किया जाएगा। इस मौके पर फार्मासिस्ट विक्रम, प्रवेश, लांडेवाल गांव के वार्ड पंच अवतार सिंह, सुजल, ऋषि, विक्की, मुन्ना आदि लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें