कसौली के नालवा में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करती टीम। संवाद
सोलन और परवाणू से आग बुझाने पहुंची अग्रिशमन विभाग की टीम
वीरवार देररात लगी थी आग, उपमंडलाधिकारी ने भी लिया जायजा
हिमाचली शैली में ज्यादातर लकड़ी से बना था मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पर्यटन क्षेत्र कसौली के साथ लगते गांव नालका में वीरवार देररात मकान में आग भड़क गई। मकान में लाखों रुपये नुकसान हुआ है। गनीमत यह है कि जब मकान में आग लगी उस समय कोई व्यक्ति अंदर नहीं था। जिससे जानी नुकसान होने से बच गया। मकान हिमाचल शैली के अनुसार बना हुआ था और लकड़ी का कार्य हुआ था। इसके चलते लकड़ी ने जल्दी आग को पकड़ ली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सोलन और परवाणू से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना के दौरान उपमंडलाधिकारी कसौली, तहसीलदार कसौली भी मौके पर जायजा लेने पहुंचे।
आग लगने के दौरान मकान में रखा फर्नीचर इत्यादि जलकर राख हो गया है। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने के काफी मशक्कत की। देर रात आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। शुक्रवार सुबह टीम ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने से लकड़ी ने आग पकड़ ली और थोड़ी ही देर में आग बेकाबू हो गई। उधर, थाना प्रभारी धनवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। सभी की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान हुआ है।
कसौली के नालवा में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करती टीम। संवाद