फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों से सराबोर हुए कसौली, बड़ोग और चायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच वीकेंड पर जिले के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली पर्यटकों से गुलजार रहे। वीकेंड से पहले ही होटलों में शनिवार और रविवार के लिए बुकिंग आना शुरू हो गई थी। शनिवार को चायल, कसौली के होटल पैक रहे जबकि सामान्य दिनों में पर्यटकों की आवाजाही कम है। इस दौरान होटलों में भी 50 से 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहती है। हालांकि वीकेंड को लेकर पर्यटकों की आवाजाही एकदम बढ़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोविड की मार झेल रहे होटल कारोबारी दोबारा उबरना शुरू हो गए हैं। कोविड के बीच लॉकडाउन से कई होटलों पर ताले लटक गए थे। अब सभी होटल दोबारा से चलना शुरू हो गए हैं। चायल, कसौली समेत बड़ोग में करीब 140 होटल है। होटलों में अब दोबारा से पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई है जिससे होटल कारोबारी भी खुश है।
उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी शत-प्रतिशत है जबकि अन्य दिनों में पर्यटकों कम आवाजाही है। चायल क्षेत्र के होटलों में शनिवार को पैक रहा है। रविवार के लिए भी बुकिंग आ रही है। बंद होटल भी दोबारा से खुलना शुरू हो गए हैं। कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अब होटल कारोबारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें