फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में वीकेंड पर होटल पैक, बारिश ने मौसम बनाया सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान मंदिर मंकी पॉइंट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन

सभी पार्किंग फुल, होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर। मैदानी इलाकों में पारा चढ़ते ही पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी कसौली सैलानियों से पूरी तरह गुलजार रही। रविवार सुबह जिले में हुई भारी बारिश और तेज अंधड़ ने फिजाओं में ऐसी ठंडक घोली कि बाहरी राज्यों से आए हजारों पर्यटक झूम उठे। बारिश के बाद दोपहर को खिली धूप ने मौसम को और भी दिलकश बना दिया, जिसका सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया। कसौली के प्रसिद्ध मंकी पॉइंट हनुमान मंदिर में रविवार को सुबह से ही दर्शनों के लिए सैकड़ों पर्यटकों की कतारें लगी रहीं। इसके अलावा हेरिटेज मार्केट, माल रोड और सनसेट पॉइंट पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं थी। सैलानियों की आमद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छावनी क्षेत्र (कैंट) की सभी पार्किंग सुबह ही पूरी तरह पैक हो गई थीं। शुक्रवार से रविवार तक कसौली के लगभग सभी होटलों और होम स्टे में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। होटल कारोबारियों के अनुसार आने वाले तीन दिनों के लिए भी अधिकांश कमरे पहले से ही बुक हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 8 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश और ठंडी हवाओं के दौर से पर्यटकों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें