फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड में बाजारों को खोलने से चहके कारोबारी और लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। कसौली उपमंडल के होटल कारोबारियों ने वीकेंड पर बाजारों के खुलने से राहत महसूस की है। सरकार के फैसले से लोग भी खुश हैं। वीकेंड पर बाजारों के खुलने का अधिकतर फायदा उद्योगों और अन्य कामकाज करने वाले लोगों को हुआ है। इन लोगों को खरीदारी के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि कसौली पर्यटन क्षेत्र के अलावा हाईवे पर वीकेंड पर दुकानों में बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकों की सामान खरीदारी के लिए भारी भीड़ लगी रहती है। इससे स्थानीय दुकानदारों को फायदा होता है लेकिन प्रदेश सरकार ने वीकेंड पर बाजारों को बंद रखने के निर्णय से दुकानदार मायूस थे।
शनिवार और रविवार को बाजार खोलने के निर्णय पर सभी दुकानदारों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। जाबली व्यापार मंडल के सचिव जयदेव अत्रि, धर्मपुर व्यापार मंडल से सुरेंद्र गोयल ने दुकानें खोलने का समय सुबह नौ से आठ बजे तक करने और शनिवार-रविवार को बाजार खोलने की राहत पर सरकार का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें