फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: देवेंद्र वर्मा सर्वसम्मति से फहहरा के अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (सोलन)। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस (फहहरा) की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें देवेंद्र वर्मा को सर्वसम्मति से फहहरा का अध्यक्ष चुना गया। बैठक बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। देवेंद्र वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के होटल और पर्यटन उद्योग के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया। कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। वे पर्यटन, होटल उद्योग, आधारभूत ढांचे और व्यापार से जुड़ी समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उनका उद्देश्य हिमाचल के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें