स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में सीएमओ ने दिए निर्देश, कार्यक्रमों का जांचा लेखा-जोखा भी जांचा
एचपीवी वैक्सीन पर किशोरियों और अभिभावकों को जागरूक करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग सोलन की ओर से जिलेभर के सभी अधिकारियों को गर्मियों में होने वाली बीमारियों की तैयारियां शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं सभी अस्पतालों में गर्मियों की बीमारियों की दवाओं का भंडारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन कार्यालय में वीरवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अजय पाठक ने सभी अस्पतालों के आदेश जारी करते हुए कहा कि गर्मियों में कई बीमारियां तेजी से फैलती है। ऐसे में सभी अस्पतालों को पहले से ही तैयार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित किया जाए और यदि कहीं पर कम है, तो उसकी जानकारी भी जल्द से जल्द विभाग के पास पहुंचाई जानी चाहिए। इससे विभाग भी दवाओं को मंगवाने का काम शुरू कर सकता है। बैठक के दौरान सीएमओ अजय पाठक ने जिलेभर में चल रहे कार्यक्रमों का लेखा-जोखा देखा। उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निक्षय मित्र शिविर जैसे कार्यक्रमों में जोर देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र शिविर में भी लोगों की पूर्ण जांच होनी चाहिए, ताकि समय रहते बीमारियों का पता चल सके। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन अभियान भी अब धीरे-धीरे तेजी में आ रहा है। अभी तक लगभग 900 किशोरियों को जिलेभर में टीके लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जाकर किशोरियों और अभिभावकों को जागरूक करने का काम नियमित रूप से होना चाहिए। बैठक के दौरान सभी खंड अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
गौरव
गौरव
गौरव
गौरव