फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग जिले में बांटेगा 54 हजार फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। उद्यान विभाग इस साल जिले में 54 हजार बरसाती फलदार पौधों का वितरण करेगा। इसकी मांग आला अधिकारियों को भेज दी है। इसमें से 22 हजार फलदार पौधे शिवा प्रोजेक्ट के तहत 35 क्लस्टरों के 800 किसान-बागवानों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा क्लस्टर में पौधों की सिंचाई व्यवस्था समेत बाड़बंदी कार्य भी विभाग करवाएगा। वर्तमान में नालागढ़ और कुनिहार ब्लॉक के 14 क्लस्टरों में प्रथम चरण में बरसाती पौधों का कार्य होगा। इसके बाद अन्य क्लस्टरों में भी पौधेे लगाने की तैयारी की जाएगी। उद्यान विभाग जिले के सभी खंडों में 32 हजार फलदार पौधे बांटेगा। इनमें नींबू, आम, संतरा, किनू, कटहल, लीची शामिल हैं। जिले की पट्टा, ढांग, दाड़लाघाट और अर्की की नर्सरी में पौधों की छंटनी का कार्य कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। जुलाई तक पौधों का वितरण शुरू हो जाएगा।
जुलाई में होगा पौधरोपण कार्य
एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत नालागढ़ और कुनिहार ब्लॉक में कुल 35 क्लस्टर बनाकर 800 किसान बागवानों को जोड़ा गया है। प्रथम चरण में 14 क्लस्टरों में आधुनिक तकनीक से पौधों को रोपित किया जाएगा। नालागढ़ ब्लॉक से बेलीखोल एक, बेलीखोल दो, कोहला, बादल, डोली, बटियाक, हलियारा, सौर शामिल हैं। कुनिहार ब्लॉक से चुनाड़, चबेरा, जयालंग, ग्याणा, झीणा, बुघर क्लस्टर शामिल हैं। यहां पर जुलाई में पौधों की रोपाई कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

आला अधिकारियों को भेजी मांग
शिवा प्रोजेक्ट की जिला समन्वयक डॉ. शिवाली ठाकुर ने बताया कि जिले से 32 हजार और क्लस्टर के लिए 22 हजार फलदार पौधों की डिमांड आला अधिकारियों को भेजी है। जुलाई तक जिले में पौधों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। किसान-बागवानों को सिंचाई योजना, सोलर फेंसिंग, सूक्ष्म सिंचाई योजना समेत अन्य सुविधा उपकरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें