फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जयनगर कॉलेज बहाली की जगी आस, सीएम का पुनर्विचार का आश्वासन

विज्ञापन
जयनगर डिग्री कॉलेज को बंद करने की अधिसूचना को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री से ​चर्चा करता प्रति
विज्ञापन
सुक्खू से मिला 20 पंचायतों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

विधायक संजय अवस्थी ने भी किया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। जयनगर कॉलेज को बंद करने की अधिसूचना को वापस लेने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल शिमला सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। बैठक में विधायक संजय अवस्थी भी उपस्थित रहे और जनता की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि जयनगर क्षेत्र के आसपास की दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं कॉलेज में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार द्वारा डिग्री कॉलेज को बंद करने के फैसले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और छात्रों में भारी नाराजगी और आक्रोश बढ़ रहा था। इसी जनभावना को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र की करीब 20 पंचायतों के प्रतिनिधियों का एक सांझा प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने शिमला पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और छात्रों को होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों की समस्याओं और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनः विचार करने और कॉलेज को बहाल करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद क्षेत्र के लोगों और छात्रों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें