फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिलेभर में चलेगा एचआईवी एड्स पर स्क्रीनिंग अभियान, घरद्वार जाएंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआईवी पर लोगों को किया जाएगा जागरूक, संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विभाग ने उठाया कदम
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान में किया है बदलाव, नई रणनीति लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में एचआईवीएड्स स्क्रीनिंग अभियान चलेगा। अभियान के दौरान घरद्वार पर जाकर टीमें जानकारी लेंगी। इसी के साथ विभाग की टीम लोगों को एचआईवी पर जागरूक भी करेगी। विभाग की ओर से अभियान में बदलाव के बाद निर्णय लिया है। नई रणनीति लागू करने के लिए योजना भी बनाई है ताकि लोगों को अधिक जानकारी दी जा सके। वहीं, अगर संबंधित लक्षण से कोई ग्रसित पाया जाता है तो उसकी टेस्टिंग भी करवाई जाएगी। एचआईवी नियंत्रण को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए पहले से लागू 95-95-95 लक्ष्य को अब अपडेट कर 95-95-99 कर दिया है। इस नई रणनीति का उद्देश्य एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों की समय पर पहचान, इलाज से जुड़ाव और दवाओं के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना है, ताकि संक्रमण के प्रसार पर और सख्त नियंत्रण पाया जा सके। पहले लक्ष्य 95-95-95 के तहत यह तय किया था कि एचआईवी से ग्रसित 95 प्रतिशत लोगों को अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद जिन लोगों में एचआईवी की पुष्टि होती है, उनमें से 95 प्रतिशत को एंटीरेट्रोवायरलथैरेपी से जोड़ा जाना था। तीसरे चरण में, एआरटी से जुड़े 95 प्रतिशत लोगों का वायरल लोड इतना कम (सप्रेस्ड) रहना चाहिए कि संक्रमण दूसरों तक न फैले। अब इस लक्ष्य को ओर मजबूत करते हुए तीसरे चरण में बड़ा बदलाव किया है। नई 95-95-99 रणनीति के अनुसार, पहले की तरह 95 प्रतिशत लोगों को अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी होना आवश्यक है। इसके बाद एचआईवी पॉजिटिव पाए गए 95 प्रतिशत लोगों को एंटीरेट्रोवायरलथैरेपी से प्रभावी रूप से जोड़ा जाना चाहिए। वहीं, सबसे अहम बदलाव तीसरे लक्ष्य में किया है, जहां अब एआरटी से जुड़े लोगों में 99 प्रतिशत का वायरल लोड कम यानी सप्रेस्ड रखने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें दवाइयों का नियमित और सही तरीके से सेवन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लगभग सभी मरीजों में वायरस की मात्रा बेहद कम स्तर पर बनी रहे। चिकित्सकों का मानना है कि 95-95-99 लक्ष्य एचआईवी को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके लिए जागरूकता बढ़ाने, जांच सुविधाओं को मजबूत करने, समय पर इलाज और दवाओं की निरंतर उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस नई रणनीति के माध्यम से एचआईवी से प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन गुणवत्ता मिले और समाज को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन




इनसेट
एचआईवी नियंत्रण को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए अभियान में बदलाव कर दिया है। पहले 95-95-95 लक्ष्य को अब अपडेट कर 95-95-99 कर दिया है। जिले में स्क्रीनिंग अभियान में भी तेजी लाई गई है। वहीं, लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। -डॉ. अजय पाठक
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें